इस वर्ष  लड्डू मार होली, बरसाना आयोजन  27 फरवरी 2023 को मनाया जाएगा इस दिन राधारानी के मंदिर में भक्तों पर लड्डू की बौछार की जाती हैं.

 इस वर्ष  लट्ठमार होली, बरसाना आयोजन  28 फरवरी 2023 को मनाया जाएगा बरसाना की लट्ठमार होली पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।ये होली राधा-कृष्ण  के प्रेम का प्रतीक मानी जाती है।

 दशमी तिथि को नंदगांव में इस परंपरा का निर्वहन किया जाता है. नंदगांव की टोलियां रंग, गुलाल लेकर  होली खेलने बरसाना पहुंचते हैं.गोपियां हुरयारों का लट्ठ और गुलाल से स्वागत करती हैं. 

रंगोत्सव की तैयारी एक सप्ताह पहले शुरू हो जाती है और होली से एक सप्ताह पहले मनाया जाता है।रंगोत्सव के दौरान श्री कृष्ण जन्मस्थान में कई कार्यक्रम होते हैं,  मथुरा शहर को रंगों और फूलों से सजाया जाता है।

इस वर्ष छड़ीमार होली, गोकुल, आयोजन  04 मार्च 2023 को मनाया जाएगा गोकुल में छड़ीमार होली का आयोजन होता है। फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को गोकुल में प्रसिद्ध छड़ीमार होली खेली जाती है।

इस वर्ष  होलिका दहन, फालेन गांव आयोजन  06 मार्च 2023 को मनाया जाएगा  फालैन को भक्त प्रहलाद का गांव माना जाता है। एक पंडा (पुजारी) होलिका दहन पर जलती हुई होली के बीच से निकलता है, लेकिन उसे आग जलाती नहीं है।

07 मार्च 2023 - इस वर्ष  द्वारकाधीश का डोला, द्वारकाधीश मंदिर आयोजन  07 मार्च 2023 को मनाया जाएगा

इस वर्ष  दाऊजी का हुरंगा, बलदेव आयोजन  08 मार्च 2023 को मनाया जाएगा दाऊजी का हुरंगा एक प्रसिद्ध उत्सव है, जो मथुरा के प्रसिद्ध दाऊजी मंदिर में आयोजित होता है।यह उत्सव होली के बाद मनाया जाता है। 

बृज संस्कृति और ब्रज के कार्यक्रमों से जुडी ऐसी ही और जानकारी के लिए क्लिक करें