You are currently viewing फालेन गांव की अनोखी होली

फालेन गांव की अनोखी होली

फालेन गांव मथुरा की अनोखी होली विश्व प्रसिद्ध है।
कोसी से आगे ब्रज के फालेन गांव में भक्त प्रह्लाद का एक प्राचीन कुण्ड और मन्दिर है।
होलिका दहन के दिन प्रह्लाद कुण्ड में स्नान और मन्दिर में पूजा करके
फालेन गाँव में आसपास के पाँच गांवों की होली रखी जाती है।
मंदिर और कुंड पर पूजा करने के बाद होली को अंतिम रूप दिया जाता है।
इसकी ऊँचाई 15 से 25 फुट होती है इसे अलग तरीक़े से बनाया जाता है।

image present a man cross the fire of holi in a ancient tradition

फालेन गांव का अनोखा होली महोत्सव

फालेन गांव की अनोखी होली “बुराई पर अच्छाई की जीत” को दर्शाता है।
ग्राम का एक पुरोहित,जिसे पण्डा कहा जाता है, भक्त प्रह्लाद के आशीर्वाद से पवित्र अग्नि में प्रवेश करता है
और अग्नि के बीच से नंगे पाँव निकलता हुआ सकुशल बाहर निकल आता है। सारा गांव ढोल-नगाड़ों और
रसियों की आवाज़ से गुंजाता है।
भक्ति का ये अनोखा कृत्य जलती हुई अग्नि से प्रह्लाद के निकलने का प्रतीक है
उत्तर प्रदेश के ग्राम फालेन के कौशिक परिवार का सदस्य ही जलती होली से नंगे पाँव गुजरने का चमत्कार करता है।
यह सदस्य फाल्गुन शुक्ल एकादशी से ही अन्न का परित्याग करने के बाद पूजा पर बैठता है।

2023 में होली के आयोजन

लड्डू मार होली, बरसाना आयोजन 27 फरवरी 2023 को मनाया जाएगा
लट्ठमार होली, बरसाना आयोजन 28 फरवरी 2023 को मनाया जाएगा
इस वर्ष लट्ठमार होली, नंदगांव आयोजन 01 मार्च 2023 दशमी तिथि को नंदगांव में इस परंपरा का निर्वहन किया जाता है.
रंगोत्सव के दौरान श्रीकृष्ण जन्मस्थान में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं, शहर को फूलों से सजाया जाता है।
इस वर्ष रंगोत्सव आयोजन 03 मार्च 2023 को मनाया जाएगा
फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को गोकुल में प्रसिद्ध छड़ीमार होली खेली जाती है।
इस वर्ष 04 मार्च 2023 को आयोजन मनाया जाएगा
इस वर्ष 06 मार्च 2023 को फालेन गांव होलिका दहन मेला मनाया जाएगा
फालैन के पंडा परिवार द्वारा यहां सदियों से ये परंपरा निभाई जा रही है।
देखने के लिए गांव में दुनियाभर से लोग पहुंचते हैं
इस वर्ष द्वारकाधीश का डोला, द्वारकाधीश मंदिर आयोजन 07 मार्च 2023 को मनाया जाएगा
इस वर्ष दाऊजी का हुरंगा, बलदेव आयोजन 08 मार्च 2023 को मनाया जाएगा
दाऊजी का हुरंगा एक प्रसिद्ध उत्सव है, जो बल्देव, मथुरा, उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध दाऊजी मंदिर में आयोजित होता है।
यह उत्सव होली के बाद मनाया जाता है।
इस वर्ष रंग पंचमी पर रंगनाथ जी मंदिर,बलदेव, रावल हुरंगा और नंदगांव हुरंगा आयोजन 12 मार्च 2023 को मनाया जाएगा

Leave a Reply