You are currently viewing जानिए! कौन कौन से दिन है 2023 होली के सभी उत्सव?
Group of Indian children playing happy holi in Rajasthan, India. Indian children keeping their hands up and showing colorful powders. Holi, the festival of colors, is a religious festival in India, celebrated, with the color powders, during the spring.

जानिए! कौन कौन से दिन है 2023 होली के सभी उत्सव?

होली भारत में एक बहुत बडा त्यौहार है और ये यहां तकरीबन 40 दिन तक चलता है आइए जानते हैं 2023 में किस दिन कौन सा होली उत्सव मनाया जाएगा

27 फरवरी 2023 –

इस वर्ष लड्डू मार होली, बरसाना आयोजन 27 फरवरी 2023 को मनाया जाएगा
लड्डू मार होली में गुलाल और अबीर की तरह ही गुलाल उड़ाया जाता है.
इस दिन राधारानी के मंदिर में भक्तों पर लड्डू की बौछार की जाती हैं.

28 फरवरी 2023 –

इस वर्ष लट्ठमार होली, बरसाना आयोजन 28 फरवरी 2023 को मनाया जाएगा
बरसाना की लट्ठमार होली पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।
ये होली राधा-कृष्ण के प्रेम का प्रतीक मानी जाती है।

01 मार्च 2023 –

इस वर्ष लट्ठमार होली, नंदगांव उत्सव मार्च 2023 को मनाया 01 जाएगा
दशमी तिथि को नंदगांव में इस परंपरा का निर्वहन किया जाता है.
नंदगांव की टोलियां रंग, गुलाल लेकर महिलाओं संग होली खेलने बरसाना पहुंचते हैं.
इस होली में गोपियां हुरयारों का लट्ठ और गुलाल दोनों से स्वागत करती हैं.
महिलाएं उन पर खूब लाठियां बरसाती हैं.

03 मार्च 2023 –

इस वर्ष रंगोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम, श्रीकृष्ण जन्मस्थान उत्सव 03 मार्च 2023 को मनाया जाएगा
रंगोत्सव की तैयारी एक सप्ताह पहले शुरू हो जाती है और होली से एक सप्ताह पहले मनाया जाता है।
रंगोत्सव के दौरान श्रीकृष्ण जन्मस्थान में कई कार्यक्रम होते हैं, पूरे मथुरा और बरसाना शहर को रंगों और फूलों से सजाया जाता है।

04 मार्च 2023 –

इस वर्ष छड़ीमार होली, गोकुल, उत्सव 04 मार्च 2023 को मनाया जाएगा
गोकुल में छड़ीमार होली का आयोजन होता है।
फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को गोकुल में प्रसिद्ध छड़ीमार होली खेली जाती है।

06 मार्च 2023 –

इस वर्ष होलिका दहन, फालेन गांव उत्सव 06 मार्च 2023 को मनाया जाएगा
मथुरा के पास ही स्थित फालैन को भक्त प्रहलाद का गांव माना जाता है।
यहां आज भी एक पंडा (पुजारी) होलिका दहन पर जलती हुई होली के बीच से निकलता है,
लेकिन उसे आग जलाती नहीं है। फालैन के पंडा परिवार द्वारा यहां सदियों से ये परंपरा निभाई जा रही है।
इसे देखने के लिए दुनियाभर से लोग पहुंचते हैं। गांव में मेला लगता है।

07 मार्च 2023

इस वर्ष द्वारकाधीश का डोला, द्वारकाधीश मंदिर आयोजन 07 मार्च 2023 को मनाया जाएगा

08 मार्च 2023 –

इस वर्ष दाऊजी का हुरंगा, बलदेव उत्सव 08 मार्च 2023 को मनाया जाएगा
दाऊजी का हुरंगा एक प्रसिद्ध उत्सव है, जो बल्देव, मथुरा, उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध दाऊजी मंदिर में आयोजित होता है।
यह उत्सव होली के बाद मनाया जाता है।
यहाँ होली खेलने वाले पुरुष हुरियारे तथा महिलाएँ हुरियारिन कहीं जाती हैं।

Holi Celebration event done by Shri Nath Brij Folk Group
https://www.facebook.com/brijfolkculture

मनाइए होली का त्योहार Brijfolk के साथ

हम आपके कार्यक्रम को जीवन भर के लिए अद्वितीय और यादगार बनाने के लिए 20 + लाइव-झांकी, 40 + बृज लोक कार्यक्रम सूची और 100 + शादी की थीम पूरी तरह से अनुकूलन सुविधा के साथ प्रदान करते हैं।

विशेष : महाआरती के साथ संजीव झांकी

बांके-बिहारी जी
राधारमण जी
लड्डू-गोपाल जी
खाटू श्याम जी
केशवदेव जी
यमुना- महारानी
नाथ जी
तिरुपति महाराज
इस्कॉन मदिर
गिरिराज जी और भी बहुत कुछ…

ब्रज संस्कृति घटना सूची:

कृष्ण लीला
महा-रास लीला
नित्य-रास लीला
दान लीला
सुदामा लीला
गोवर्धन लीला
चरकुला नृत्य
मयूर नृत्य
माखन लीला
फूलों की ह्ली
लठमार होली
भजन-संध्या

Leave a Reply